फूलपुर क्षेत्र के बनी चौराहे के पास शनिवार लगभग 07 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति को चोट आई। आसपास के लोगों ने घायल को संभाला और परिजनों को सूचना दी।घायल का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।