शाहजहांपुर: खुटार के गगुरगिया गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, शव का हुआ पोस्टमार्टम
दरअसल पीलीभीत जिले के थाना पूरनपुर क्षेत्र के मुरादपुर गांव का रहने वाला कपिल खुटार थाना क्षेत्र में एक ईंट भट्टे पर काम करता था। कपिल ईंट भट्टे पर ही रहता था। शनिवार की रात में कुछ सामान खरीदने के लिए बाइक से खुटार गया था इसी दौरान गगुरगिया गांव के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार कपिल की मौके पर ही मौत हो गई