मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोडी के पास स्कूल से लौट रही बच्चों की ऑटो पलटी, आधा दर्जन घायल, ऑटो चालक फरार
बताते चले कि विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित सगरा स्थित एक स्कूल से अवकाश के बाद शनिवार की दोपहर 2:30 बजे ऑटो पर सवार बच्चे अपने घर को वापस जा रहे थे अकोडी के पास जैसे ही पहुंचे अचानक से ऑटो पलट गया और सवार बच्चे रोने चिल्लाने लगे। आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायल बच्चों को इलाज के लिए भेजा जहां इलाज जारी है वहीं ऑटो चालक फरार हुआ।