धार: जिले के अस्पतालों में स्त्री रोग विशेषज्ञ के 15 पद रिक्त, सरदारपुर MLA प्रताप ग्रेवाल ने विधानसभा में उठाया प्रश्न
Dhar, Dhar | Mar 16, 2025 सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र मे धार जिले की स्वास्थ्य सुविधाओ के संबंध मे प्रश्न लगाया था। जिसका जवाब उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य विभाग के मंत्री राजेन्द्र शुक्ल द्वार दिया गया। विधानसभा जवाब के हिसाब से देखा जाए तो धार जिले मे स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा रही है।