विजयनगर: नगर पालिका विजयनगर की टीम ने शहर में वर्षों पुरानी जर्जर इमारत को किया ध्वस्त, सुरक्षा के लिए चेतावनी बोर्ड लगाया
नगर पालिका बिजयनगर की टीम ने बिजयनगर शहर में शिवजी मंदिर के पीछे स्थित वर्षो पुरानी जर्जर इमारत को शुक्रवार शाम 5 बजे सम्पूर्ण रूप से ध्वस्त किया।पूर्व में ही सुरक्षा की दृष्टि से यहां चेतावनी बोर्ड लगाया गया था।इमारत ध्वस्त होने के बाद पालिका टीम व शहर वासियों ने राहत की सांस ली है।शहर में जर्जर इमारतें अक्सर सुरक्षा के लिए खतरा होती हैं।