ग्वालियर गिर्द: बंशीपुरा में ऑफिस के बाहर बुलाकर बदमाशों ने सिर में 4 गोली मारकर की सूदखोर की हत्या, दुकानें बंदकर भागे व्यापारी
ग्वालियर में बदमाशों ने एक सूदखोर के सिर में चार गोलियां मार दीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी रविवार रात करीब 10 बजे सूदखोर के ऑफिस पहुंचे। उसे बातचीत करने के लिए बाहर बुलाया, विवाद होने पर उसके सिर में गोलियां मारकर भाग गए। इसके बाद आरोपी हथियार लहराते हुए चले गए। घटना बंशीपुरा मुरार की है।