खंडवा जिले के ग्राम सगवाड़ा में बरसों से जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्राम के मेन रास्ते पर पानी और कीचड़ के कारण आएदिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार सरपंच और सचिव को इस समस्या की जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गुरुवार शाम 4 बजे बाहर से आए एक व्यक्ति की बाइक फिसल गई और वह गिर पड़ा।