आगरा: सोरो कटरा में जर्जर मकान हुआ धराशाई, बड़ा हादसा टला
Agra, Agra | Sep 12, 2024 थाना शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत सोरो कटरा में एक मकान देखते ही देखते धराशाई हो गया, मकान की स्थिति जर्जर थी और मकान सड़क पर आकर गिरा, गनीमत की बात यह रही कि इस दौरान सड़क पर कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था, पिछले 30 घंटे से ज्यादा समय से हो रही बारिश ने आगरा में आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।