टीवी और सिनेमा जगत में ‘मिस्टर वागले’ के नाम से मशहूर वरिष्ठ फिल्म अभिनेता अंजन श्रीवास्तव का सोमवार को गाजीपुर आगमन हुआ।शहर कोतवाली क्षेत्र के ददरीघाट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित एक सादे गरिमामय समारोह में उनका श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा द्वारा सम्मान किया गया।इस मौके पर वे अपनी पत्नी के साथ पहुंचे व भगवान श्री चित्रगुप्त जी का दर्शन-पूजन किया।