नगला मिर्जा छोटा में पड़ोसी द्वारा महिला के साथ मारपीट कर चोटिल कर देने का मामला सामने आया है। पीड़ित अंजलि ने बताया कि वह बच्चों में हुए झगड़ की शिकायत लेकर पड़ोसी के पास गई थी तभी पड़ोसी ने मारपीट कर चोटिल कर दिया। वहीं, पुलिस ने महिला का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है।