फर्रुखाबाद: जलालाबाद निवासी युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, भांजी के जन्मदिन में शामिल होने आ रहे थे, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
जनपद शाहजहांपुर के कस्बा जलालाबाद निवासी एक युवक की फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी भांजी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहा था। यह घटना शनिवार रविवार की रात अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के हुल्लापुर चौराहे के पास हुई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अमन गिहार के रूप में हुई है, जो जलालाबाद निवासी मंगूलाल का बेटा था। अमन बाइक से कमालगंज थाना क्षेत्र