हरदोई: अयारी गांव में ट्राली से कुचलकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Oct 18, 2025 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के अयारी गांव में ट्राली से कुचलकर युवक की मौत हो गई। घटना का पता चलने पर परिजनो में कोहराम मच गया।पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले लिया है।चालक मौके से भाग गया।जानकारी के मुताबिक अयारी गांव निवासी राजीव मजदूरी करता था। कुछ खेत भी उसने बंटाई पर ले रखा था।