बुलंदशहर: नगर क्षेत्र के काला आम स्थित मॉल में वेदिका फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. सपना आर्या का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया
राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत वेदिका फाउंडेशन, जो शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आजीविका और महिला सशक्तिकरण जैसी कल्याणकारी परियोजनाओं के माध्यम से वंचित बच्चों, महिलाओं और युवाओं को सीधे लाभ पहुंचाता है। संस्थापक सदस्य डॉ. सपना आर्या का बुलंदशहर में भव्य स्वागत किया गया। डॉ. सपना आर्या ने इस अवसर पर समाज में नैतिक मूल्यों और तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।