जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के मनवा के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पर अनियंत्रित होकर एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार पांच लोग जख्मी हुए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिधौली ले जाया गया था, जहां से गंभीर अवस्था के चलते एक घायल को सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा गया है।