विधानसभा क्षेत्र कटंगी-खैरलांजी के ग्राम रानी मोहगांवघाट मिरगपुर में स्थित कौमी एकता की प्रतीक हजरत बाबा शेख फरीद की दरगाह में वार्षिक उर्स का आयोजन किया गया। दोपहर 02 बजे बस स्टैंड मिरगपुर से शाही संदल निकाला गया। जो पैदल गश्त करते हुए शाम 06 बजे दरगाह पहुंचा। यहां अकीकतमंदों के द्वारा बाबा की मजार में चादर पेश की गई।