मंदसौर के संजीत नाका क्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पुलिया के नीचे मिला। डायल112 और चीता-5 टीम ने रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई औरउसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। राहगीरों ने घायल युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी।डायल 112 पर तैनात आरक्षक देवेद्र लबाना और पायलटअविनाश तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।