श्योपुर। जिले भर में दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को रात 8:00 दीपोत्सव की रौनक हर तरफ छाई रही, हालांकि कुछ स्थानों पर कल मंगलवार को भी दीपावली का उत्सव मनाया जायेगा। घर-घर में दीपक, रंग-बिरंगी लाइटें और मोमबत्तियों की जगमगाहट ने वातावरण को रोशन कर दिया।