आरा: आवास सहायक ने रमना मैदान में बैठक कर हड़ताल को सफल बनाने पर की चर्चा, बोले- 12 हजार में नहीं चल सकता परिवार
Arrah, Bhojpur | Jun 23, 2025 रमना मैदान में आवास सहायकों ने बैठक किया। बता दे कि 20 जून से सभी आवास सहायक स्थायी वेतन मान के लिए अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। आज बैठक पर सहायको ने रणिनीति बनाया की कैसे हड़ताल को सफल बनाना है। साथ ही हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने एसडीएम को पत्र लिख धरना की अनुमति की भी मांग किये।