जांजगीर चांपा के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के गोविंदा गांव में रोटावेटर की चपेट में आकर 15 वर्षीय बेटे की मौत हो गई है. पिता ट्रैक्टर में चाबी को छोड़कर पानी पीने के लिए गया था. तभी बेटे ने ट्रैक्टर चालू किया. तब वह रोटावेटर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है।