झालरापाटन: सुकेत थाना क्षेत्र की फोर लाइन हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल
झालावाड़ के समीप सुकेत थाना क्षेत्र के फोर लाइन हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर घायल है। हाईवे की एंबुलेंस ने घायल युवक को उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने सोमवार सुबह 8:00 बजे बताया कि मृतक बिलोनिया गांव का रहने वाला गिरिराज है। और उसका मित्र दिनेश गंभीर रूप से घायल है।