फिरोज़ाबाद: बड़े बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम फिरोजाबाद का अभियान, तीन व्यवसायिक भवनों की प्रॉपर्टी सील, एक ने जमा किया बकाया
नगर आयुक्त ऋषि राज के निर्देशानुक्रम बड़े बकायेदारों के विरुद्ध सफलतापूर्वक अभियान चलाया गया। जिसमें चार व्यावसायिक भवनों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। हनुमानगढ़ रोड स्थित एक व्यावसायिक धर्मशाला पर 197000 बकाया श्रीमती पुष्पा देवी वाइफ ऑफ कुंवर पाल के मकान पर 84000 का बकाया तथा राधेश्याम पुत्र काली चरण महादेव नगर पर 63000 से अधिक का बकाया था।