लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ रविवार को खरना पूजा के साथ अपने चरम पर पहुंच गया है। रविवार की शाम बाजार में शाम 7 बजे तक भीड़ लगी रही। शनिवार को नहाय-खाय के साथ रविवार को व्रतधारियों ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखा और शाम 7 बजे खीर, रोटी और फल का प्रसाद ग्रहण कर व्रत का मुख्य चरण आरंभ किया. इसके बाद व्रती लगातार 36 घंटे तक निर्जला उपवास पर रहेंगे।