नाहन: अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष पर अब रिकवरी का मामला दायर होगा: मस्जिद हरिपुर इंतज़ामिया कमेटी ने किया ऐलान
Nahan, Sirmaur | Sep 14, 2025 अंजुमन इस्लामिया नाहन के अध्यक्ष व हरिपुर मोहल्ला मस्जिद इंतजामिया कमेटी के बीच मस्जिद के लेखा जोखा को लेकर महीनों से उपजा विवाद थमने का नाम नही ले रहा है । इंतजामिया कमेटी ने एक बार फिर अंजुमन इस्लामिया अध्यक्ष बॉबी अहमद से कहा कि वह वो 17 सितंबर तक लेखा जोखा सौंप दें अन्यथा अब रिकवरी का मामला दायर किया जायेगा।