सांगोद: बपावर पुलिस ने खड़िया रोड़ डाबर के खाल पर गश्त के दौरान 48 देशी शराब के पव्वों के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Sangod, Kota | Jun 12, 2025 जिले की बपावर पुलिस ने खड़िया रोड़ डाबर के खाल पर गश्त के दौरान 48 देशी शराब के पव्वो के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोटा ग्रामीण से गुरुवार शाम 7 बजे मिले प्रेस नोट में बताया कि पुलिस जाप्ते द्वारा गश्त के दौरान खड़िया रोड़ डाबर के खाल पर एक व्यक्ति पर शक होने पर उसे रुकवाया ओर उसके पास प्लास्टिक के कट्टे में 48 देशी शराब के पव्वो म