प्रतापगढ़: मोहर्रम त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए डीएम ने जिले को 17 ज़ोन में बांटा, तैनात किए गए 82 मजिस्ट्रेट
मोहर्रम त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए डीएम शिव सहायअवस्थी ने जिले को 17 ज़ोन में बांटा है। उन्होंने शनिवार शाम 6.30 बजे बताया की शांति व्यवस्था के लिए 82 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 17 जोनल मजिस्ट्रेट और 05 सुपर जोनलमजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। इसके अलावा जुलूस की निगरानी के लिए क्षेत्राधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इलाके की ड्रोन और सीसीटीवी भी लगी है।