तारानगर: भालेरी रोड पर ‘आपणी योजना’ के पास खतरनाक ऊँचाई बनी जानलेवा, तेज़ रफ्तार कार क्षतिग्रस्त, कार में सवार 4 लोग हुए घायल
शहर के प्रमुख मार्ग आपणी योजना से भालेरी रोड की ओर मात्र 50 मीटर आगे स्थित सडक़ की अत्यधिक ऊँचाई आमजन के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। यह स्थान इतना खतरनाक है कि पहली बार आने वाले वाहन चालकों को यह स्पष्ट नहीं हो पाता कि आगे अचानक ढलान है, जिसके कारण यहाँ आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। रात को कार मेंं सवार 4 घायल हो गये, जबकि कार पूर्णत्या क्षतीग्रस्त हो गई।