शाहजहांपुर: कोहरे में भटका टैंकर निर्माणाधीन हाइवे पर पलटा, 10 टन रिफाइंड तेल खेतों में फैला, बड़ा हादसा टला
शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में घने कोहरे के चलते कानपुर से शाहजहांपुर स्थित हरियाण ऑयल मिल के लिए 20 टन रिफाइंड तेल लेकर आ रहा टैंकर सेहरामऊ दक्षिणी गांव के पास निर्माणाधीन हाइवे पर रास्ता भटक गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर में भरा करीब 10 टन रिफाइंड तेल आसपास के खेतों में फैल गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने फैल रहे तेल को बर