मथुरा: राजस्थान पुलिस ने शहर के होली गेट स्थित शर्मा गन हाउस पर मारा छापा, संचालक बदमाशों को करता है हथियार सप्लाई
राजस्थान पुलिस ने शहर के होली गेट स्थित शर्मा गन हाउस पर छापा मार कार्रवाई करते हुए संचालक जोली शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है जो कि बदमाशों को हथियार सप्लाई करता था आरोप है कि प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र में बदमाश पकड़े थे जिन्होंने शर्मा गन हाउस से हथियार सप्लाई की बात कबूली पुलिस ने कई जगह छापामार कार्रवाई की है जिसमें होली गेट शर्मा गन हाउस भी है