शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे में सोमवार सुबह एक 12 साल का बालक इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारजन उसे पहले जिला अस्पताल और बाद में मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार बदरवास कस्बे की सिंधिया कॉलोनी निवासी गिरधारी जाटव का बेटा दीपक जाटव सुबह बिना बताए घर से निकल गया।