जयसिंहनगर: लपरी गांव में अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, सामान जलकर खाक
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र के लपरी गांव में अज्ञात कारणों से एक घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में घर के मालिक किशन कुमार यादव को भारी नुकसान हुआ है। आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत से काब पाया।