पन्ना की ग्राम पंचायत रमखिरिया में 'नल से जल' योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। 117 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी राजपुर की आदिवासी बस्ती के 80 परिवार तलैया का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। कागजों पर योजना पूरी है, लेकिन हकीकत में पाइपलाइन टूटी और नल सूखे हैं। आखिर इन प्यासे कंठों का गुनहगार कौन है?