बाराबंकी में धूमधाम से मनाया गया विश्व मत्स्य दिवस, 20 से अधिक मत्स्यपालकों को मिले प्रमाण पत्र व अनुदान चेक
पल्हरी स्थित उपनिदेशक कृषि कार्यालय सभागार में विश्व मत्स्य दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के सैकड़ों प्रगतिशील किसानों ने प्रतिभाग किया
मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने मत्स्यपालकों का आह्वान किया कि वे विभागीय योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारकर जनपद व प्रदेश को उच्चतम स्थान पर ले जाएं, सरकार सदैव उनके साथ है
मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा ने मत्स्यपालकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया और गोरखपुर व लखनऊ मछली ले जाने में मंडी समिति की बाधाओं को दूर करने का आश्वासन दिया
मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अच्छे लाल निषाद ने सरकार की विविध योजनाओं की जानकारी दी व उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताए
कार्यक्रम में विविध योजनाओं के 20 से अधिक प्रमाण पत्र एवं अनुदान चेकों का वितरण भी किया गया
#Barabanki #VishwaMatsyaDiwas #MatsyaPalan #UP
Nawabganj, Barabanki | Nov 22, 2026