राजसमंद: अनपढ़ बुजुर्ग किसान के साथ धोखाधड़ी, सारी जमीन हड़पने का आरोप लेकर पीड़ित पहुंचे जिला पुलिस अधीक्षक के पास
राजसमन्द के केलवाड़ा थाना क्षेत्र में एक अनपढ़ बुजुर्ग किसान के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित उदा सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके ही गांव के निवासी हिमांशु ने उनसे 30 बिस्वा जमीन खरीदने की बात की, लेकिन बाद में उनकी सारी जमीन हड़प ली।