बारा: बादलगंज गांव के पुरानी सड़क पर तेज हवा के दौरान अचानक घर पर गिरा पेड़,बाल- बाल बचे लोग
संगम नगरी प्रयागराज में बीते कल शनिवार की देर शाम से ही मौसम खुशनुमा बना है,ऐसे में जहां रुक-रुक कर बारिश तथा तेज हवाएं चल रही है,जबकि तेज हवा के दौरान बादलगंज गांव के पुरानी सड़क पर एक पेड़ अचानक घर पर जा गिरा, गनीमत रही की कोई चोटिल नहीं हुआ,लोग बाल - बाल बचे हैं,जबकि बीते कल शनिवार की देर शाम से तेज हवाएं तथा बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई है।