कन्नौज: दनियापुर पट्टी गांव के पास काली नदी में डूब रहे किसान को लोगों ने बचाया, जिला अस्पताल लेकर आए परिजन।
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के दनियापुर पट्टी गांव निवासी किसान काली नदी में डूबने से बच गया। किसान नदी पार कर अपने खेत की ओर जा रहा था तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने डूब रहे किसान को बचाया। मंगलवार शाम करीब 7 बजे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।