शिकारीपाड़ा प्रखंड के पिनरगड़िया पंचायत अंतर्गत लोड़ीपहाड़ी गांव में गहराते पेयजल संकट ने ग्रामीणों के सब्र का बांध तोड़ दिया। गांव में कई चापाकल लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे पश्चिम बंगाल सीमा पर लोड़ी पहाड़ी के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। चापाकल मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सुबह करीब 2 घंटे...