गिरिडीह: गाण्डेय थाना पुलिस ने धोबिया मोड़ के पास खम्भाटाड़ गांव में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
गाण्डेय थाना क्षेत्र के धोबिया मोड़ के पास खम्भाटाड़ गांव में छापेमारी कर पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। साइबर थाना से सोमवार को 12 बजे इसकी जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।दोनों बन्नसिम्मी, जिला देवघर के निवासी हैं।