नौगावां सादात: नौगांवा में अमरोहा रोड पर बाइक फिसलने से बाइक सवार युवक घायल
गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला अलीपुर निवासी सद्दाम अपनी बाइक लेकर अमरोहा किसी काम से गया था। काम निपटाना के बाद वह गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे धनोरा होते हुए गजरौला आ रहा था। नौगांवा अमरोहा रोड पर उसकी बाइक के आगे अचानक कुत्ता आ गया, उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें सद्दाम बुरी तरह घायल हो गया।