नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र के गांव यूसुफपुर में दिखाई दिया तेंदुआ, युवक ने किया वीडियो वायरल, वन विभाग की टीम जांच में जुटी
नौगांवा सादात क्षेत्र के युसुफपुर गांव में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। बीती रात, एक शादी समारोह से लौट रहे हिमांशु और उनके परिवार ने गांव के पास एक कच्चे रास्ते पर तेंदुआ देखा। उन्होंने अपनी गाड़ी के शीशे बंद कर तेंदुए का वीडियो बनाया। गाड़ी आगे बढ़ने पर तेंदुआ रास्ते से हटकर गन्ने के खेत में चला गया। हिमांशु ने यह वीडियो सोशल मीडिया।