गोरौल: कचरा डंपिंग के पास झाड़ी में लगी आग, आस-पास के पेड़ जलकर खाक
नगर पंचायत गोरौल के कचरा डंपिग में गुरुवार को 2 बजे दिन में अचानक लगी आग,आग ने लिया विकराल रूप डंपिग जोन के आसपास के झाड़ी एवं खजूर पेड़ धु धु कर जला। आग लगने की सूचना मिलते ही गोरौल एवं बेलसर से दमकल के गाड़ी पहुंच आग को बुझाने में जुटे दमकल कर्मी आग कैसे लगी किसी पता नही नही हैं। कचरे में आग लगने के बाद आसपास के इलाके लोगों की भीड़ जुट गई।