कानपुर देहात में जुआ रैकेट का पर्दाफाश!
कानपुर देहात के देवराहट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बंद मकान में चल रहे जुए के बड़े अड्डे पर छापा मारकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से ₹50,720 नगद, 52 ताश के पत्ते और 3 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
देवराहट से बम्हरौली जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे बने मकान में लंबे समय से जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय दत्त समेत पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
.
#KanpurDehat #KanpurNews #DevarahatPolice #UPPolice
Mathura, Mathura | Sep 14, 2026