बरेली: बसपा नेता ने चौकी इंचार्ज जगतपुर पर लगाए गंभीर आरोप मामले की एसएसपी से शिकायत, मामले की सीओ को सौंपी जांच
बारादरी थाना क्षेत्र के पशुपति विहार कॉलोनी के रहने वाले बसपा नेता तौफीक प्रधान ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि दबंगों द्वारा उसके घर में घुसकर फायरिंग व मारपीट की गई थी। विपक्षियों ने चौकी इंचार्ज से मिलकर बसपा नेता के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया ऐसा आरोप लगाया गया है।