मेरठ में सरधना सीट से सपा के विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम पर पलटवार किया है। सपा विधायक ने संगीत सोम के बयानों को निराधार बताया है। साथ ही सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि संगीत सोम हमेशा विवादित बयान देते हैं। अतुल प्रधान ने आज बुधवार को अपने आवास पर मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है।