कैंसर रोगियों की पहचान व उनके उपचार को लेकर मेडिकल कॉलेज जोधपुर द्वारा पाली जिले में एक अभियान संचालित किया जा रहा है । इसे लेकर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी सोजत की देखरेख में सोजत के जिला अस्पताल एवं सोजत रोड के राजकीय चिकित्सालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा । यह शिविर सोजत में 22 दिसंबर को एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोजत रोड में 26 दिसंबर को आयोजित होंगे ।