गाज़ीपुर: स्कूल चलो अभियान की शुरुआत, बीएसए के हाथों बच्चों का नामांकन, परिषदीय स्कूलों की बदली तस्वीर: बीएसए
गाजीपुर BSA उपासना रानी वर्मा ने बच्चों का नामांकन कर उन्हें पुस्तकें वितरित कीं और अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में दाखिला दिलाने की अपील की। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की सुविधाओं का निरीक्षण भी किया और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब जिले के परिषदीय विद्यालयों का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह बदल चुका है।