थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया की अरुन कुमार गुप्ता पुत्र सुकई गुप्ता निवासी भकुरहा को उपनिरीक्षक राम प्रवेश यादव, कांस्टेबल अजय कुमार यादव ने मुखबिर खास की सूचना पर इमामगंज नहर से शुक्रवार शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बीते दिनों संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।