चूरू शहर के नई सड़क स्थित वार्ड संख्या 26 में गुरुवार को युवा टीम और क्षेत्रवासियों की ओर से रमज़ान के 22वें रोज़े पर सामूहिक रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। शाम 7 बजे करीब मिली जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर कौम काज़ियान के पूर्व सदर ज़ाकिर झारियावाला ने दुआ कर रोज़ा खुलवाया।