देहरादून: दिल्ली–देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे तैयार, पूरे रूट पर लगे हाई-टेक CCTV कैमरे, सफर होगा तेज़ और बेहद सुरक्षित
दिल्ली से देहरादून का सफर अब और तेज़, सुरक्षित और हाई-टेक होने जा रहा है। दिल्ली–देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे लगभग पूरी तरह तैयार हो चुका है और सबसे खास बात यह कि पूरे हाईवे पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों से हाईवे की रियल-टाइम मॉनिटरिंग होगी, जिससे ओवरस्पीडिंग, दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।