गुजरात से शुरू हुई सरदार एकता यात्रा आज मंगलवार दोपहर 12 बजे डाक बंगला तिराहा स्थित रेस्ट हाउस पहुंची। यहाँ क्षेत्रीय विधायक भैरोसिंह परिहार 'बापू', जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजपाल सिंह कलारिया और पाटीदार समाज के प्रबुद्धजनों ने यात्रा की अगवानी कर पाटीदार समाज के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया और यात्रा के साथ आए पवित्र स्मृति चिन्हों के दर्शन किये।