राजपुर पावर सब स्टेशन के ट्रांसफाॅर्मर में अचानक आग लग गया। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। 10 एमबीए के ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग से बिजली आपूर्ति बंद हुई जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की 3 बड़ी गाड़ियां और एक छोटी गाड़ी मौके पर पहुंचीं और घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर में तेल होने से आग बुझाना मुश्किल था।